बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में बड़ी बात सामने आई है। जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपियों ने हमले को अंजाम देने से पहले मुंबई के पास कहीं शूटिंग की प्रैक्टिस की थी।हमलावरों में से एक ने दो राउंड फायर किए, जबकि दूसरे ने एक राउंड फायर करके देखा कि हथियार ठीक से काम कर रहा है या नहीं।
मुंबई के जुहू इलाके में रविवार देर शाम अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुए जानलेवा हमले से पूरे फिल्म जगत और महाराष्ट्र में सनसनी फैल गई है। पुष्पा नरसी पार्क के पास शाम 7 बजे जब टाइगर श्रॉफ फुटबॉल खेलकर अपनी कार से लौट रहे थे, तभी तीन अज्ञात हमलावरों ने उनकी कार को निशाना बनाकर पांच राउंड फायरिंग की।














